
जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष का नवगछिया में हुआ सम्मान
नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी जी का नवगछिया स्टेशन पर कार्यकर्ताओं ने सम्मान किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू मंडल, नवगछिया जदयू के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह निषाद, उपाध्याय ज्ञान सक कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी मो इफ्तेखार आलम के अलावा ब्रजेश कुमार सिंह, चितरंजन शर्मा, दिलीप मंडल, वेदानंद मंडल, सदजी यादव इत्यादि लोग शामिल थे।