
नवगछिया: रंगरा पुलिस ने दहेज हत्या मामले में और बिहपुर पुलिस ने रंगदारी मामले के आरोपी को किया गिरफ्तार
नवगछिया। बिहार के पुलिस जिला नवगछिया अंतर्गत रंगरा थाना की पुलिस ने दहेज हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ दिनांक 17.05.25 को वादिनी के द्वारा रंगरा थाना को सुचना दिया गया था कि इनकी पुत्री को पति सुमन कुमार एवं ससुराल वालों के द्वारा जहर खिलाकर हत्या कर दिया गया है। उक्त सुचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगरा थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेजा गया एवं घटना में संलिप्त अभियुक्त सुमन कुमार पे० भोला हरिजन सा० साधोपुर थाना-रंगरा जिला-भागलपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में रंगरा थाना कांड सं०-96/25 दिनांक 17.05.25 धारा-80/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर गिरफ्तार सुमन कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक नवगछिया ने उपरोक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इसके अलावा बिहपुर थानांतर्गत रंगदारी मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि दिनांक 14.05.25 को वादिनी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ये अपने पति के साथ शादी समारोह से घर लौट रही थी। उसी क्रम में लत्तीपुर के पास विक्रम कुमार एवं अन्य के द्वारा टोटो रोककर इनके पति से रंगदारी स्वरूप पैसें की मांग करते हुए एवं गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड सं० 120/25 दिनांक-14.05.25 धारा 126(2)/ 115(2)/ 308(3)/ 308(4)/ 303(2)/ 109/352/351(2)/3 (5) बी०एन०एस० दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। मानवीय एवं तकनीकी अनुसंधान कर घटना में संलिप्त अभियुक्त विक्रम कुमार पे०-अशोक यादव सा०-लत्तीपुर थाना-खरीक जिला-भागलपुर को गिरफ्तार किया गया। घटना में संलिप्त अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।