पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की मनायी गयी 61वीं पुण्यतिथि

पूर्व प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की मनायी गयी 61वीं पुण्यतिथि
नव-बिहार न्यूज, नवगछिया। गोपालपुर विधानसभा के कार्यालय में भारत रत्न प्रथम प्रधानमंत्री स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने की। उन्होंने कहा कि स्व पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीवन भारत के लिए अनमोल था। उन्होंने उजड़े भारत को संवारने का काम किया था। कार्यक्रम के दौरान गोपालपुर विस से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी देने की मांग की गयी। यहां पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री मदन प्रसाद सिंह 20 वर्षों तक विधायक रहे। रंगरा प्रखंड अध्यक्ष मोइजउद्दीन ने नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा देने की मांग की। मौके पर शीतल प्रसाद सिंह निषाद, विजय राय, शीला देवी निषाद, प्रसून कुमार, मोइजउद्दीन, पंकज आचार्य, बद्री पासवान, रमेश मावंडिया, छोटेलाल ततमा, राजीव चौधरी, बमबम झा, बबलू दास मौजूद थे। इसके अलावा कांग्रेस भवन बिहपुर में स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें जीवन दर्शन व कृतित्व को याद किया गया।