नवगछियालोकल न्यूज़

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय में हुआ योग शिविर का सफल आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बाल भारती विद्यालय में हुआ योग शिविर का सफल आयोजन

नव-बिहार न्यूज, नवगछिया। बाल भारती के दोनों विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में गोशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में 21 जून 2025 को 11वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य नरेश कुमार केडिया, पंकज कुमार टिंबरेवाल, नीरज चिरानिया, गौरी शंकर सर्राफ, अभिषेक रुंगटा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस शिविर का मंच संचालन विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह ने किया।
इस कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार रुंगटा, सचिव श्री अभय प्रकाश मुनका, प्राचार्य श्री नवनीत सिंह एवं प्राचार्य श्री कौशल किशोर जयसवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित किया तथा योग के महत्व पर प्रकाश डाला।

अध्यक्ष पवन कुमार सर्राफ ने अपने संबोधन में कहा,योग केवल तन की शुद्धि नहीं, मन की स्थिरता का भी माध्यम है। यह हमें अनुशासित जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
सचिव अभय प्रकाश मुनका ने कहा, योग भारत की अमूल्य धरोहर है। इसकी शक्ति आज विश्व स्तर पर स्वीकार की जा रही है।
प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा, “योग विद्यार्थियों के लिए मानसिक संतुलन का साधन है, जिससे वे जीवन की चुनौतियों का सामना बेहतर ढंग से कर सकते हैं।”

बाल भारती पोस्ट आफिस रोड के प्राचार्य कौशल किशोर जयसवाल ने कहा, “नियमित योग अभ्यास शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और आत्मा को ऊर्जावान बनाता है। यह सम्पूर्ण विकास की कुंजी है।”

योग सत्र का संचालन विद्यालय के अनुभवी योगाचार्य श्री राजीव कुमार एवं श्री संजय मावंडिया द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया तथा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तृत जानकारी दी।

दोनों विद्यालयों के चयनित विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योग मुद्राओं का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया, जिसमें सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन, प्राणायाम आदि शामिल थे। विद्यार्थियों की अनुशासित प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को योग के प्रति प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष श्री अजय कुमार रुंगटा जी द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं आयोजन से जुड़े समस्त सहयोगियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी को योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। योग से एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।योग जीवन जीने की एक शैली है, मात्र व्यायाम नहीं।स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है – योग से दोनों संभव हैं।

इस आयोजन में विद्यालय समिति के सह सचिव प्रवीण केजरीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक गोपालका, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया,गौरी शंकर सर्राफ,नीरज चिरानियाँ ,भगवती पंसारी ,अनुराग पंसारी लायंस क्लब के जिला चेयरपर्सन लायन कमलेश कुमार अग्रवाल, नवगछिया टाउन लायंस क्लब के अध्यक्ष बिनोद चिरानियाँ सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल सहित दोनों विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाओं ने अपनी भागीदारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!