
भागलपुर विश्वविद्यालय ने जल्द रिजल्ट जारी करने को लेकर 15 प्रोफेसरों को लगाया टेबुलेशन में
नव-बिहार समाचार, भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ जवाहर लाल के निर्देलालश पर परीक्षा नियंत्रक कृष्ण कुमार ने सत्र 2022- 25 के पार्ट lll और सत्र 2023- 27 के सेमेस्टर lll का रिजल्ट जल्द जारी करने को लेकर विभिन्न महाविद्यालय के 15 प्रोफेसरों को टेबुलेशन कार्य में नियुक्त किया है।
जिसमें बीएन कॉलेज के डॉ अमित किशोर सिंह, डॉ अंबिका कुमार तथा टीएनबी कॉलेज के डॉ रवि शंकर चौधरी, एसएम कॉलेज के डॉ दीपक कुमार दिनकर और डॉ कंचन प्रसाद तथा पीजी डिपार्टमेंट के डॉ विवेक हिंद और डॉ शोभा, टीएनबी लॉ कॉलेज के डॉ अंजनी, एमएम कॉलेज के डॉ महेश कुमार, सीएम कॉलेज के डॉ अंजनी पाठक, एसडीएमवाई कॉलेज के डॉ वीरेंद्र कुमार यादव, डॉ मुकेश कुमार राय, डॉ देवेंद्र कुमार पोद्दार एवं बीएलएस कॉलेज नवगछिया के डॉ रणवीर कुमार यादव तथा एलएनबीजे कॉलेज भ्रभरपूर के डॉ विनोद कुमार सिंह शामिल हैं।




