नवगछियाबिहारराजनीति

नंदिनी सरकार एवं वीरेंद्र सिंह बने बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य

नंदिनी सरकार एवं वीरेंद्र सिंह बने बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य

नव-बिहार न्यूज, नवगछिया। जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश महासचिव सह खगड़िया विधानसभा प्रभारी वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा एवं नवगछिया की जिला पार्षद नंदनी सरकार जायसवाल को बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया। बिहार मंत्रिमंडल सचिवालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई। बिहार राज्य नागरिक परिषद के संरक्षक महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा एवं जिला पार्षद नंदनी सरकार जायसवाल को बिहार राज्य नागरिक परिषद सदस्य बनाए जाने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

जहां प्रदेश महिला महासचिव जदयू नेत्री अर्पणा कुमारी, जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर, जदयू नगर परिषद अध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, गुलशन मंडल, प्रशांत कन्हैया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, शाहिद रजा, प्रिंस पटेल, मोहम्मद इस्तेखार आलम, पारसनाथ साहू, भावेश यादव, मुरारी लाल, भाजपा नेता मुकेश राणा, कुणाल गुप्ता, दीपक भगत, नरेश मंडल एवं अन्य एनडीए कार्यकर्ताओं ने वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वहीं जिला पार्षद नंदनी सरकार को बिहार राज्य नागरिक परिषद की सदस्य बनाये जाने पर जदयू नेता प्रशांत कुमार कन्हैया, जिला पार्षद प्रतिनिधि प्राणी राज, सुमित सिंह, भाजपा नेता शुभाशीष कुमार, प्रिंस कुमार प्रभात, भापजा प्रखंड महामंत्री पिंटू कुमार मंडल आदि ने जिला पार्षद नंदनी सरकार को माल्यार्पण कर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!