नवगछियापहललोकल न्यूज़

आज मारवाड़ी युवा मंच देगा 65 दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ, पांव और कैलिपर्स के साथ जीवन की नई रौशनी

पेश होगी मानवता की बेशकीमती मिशाल

आज मारवाड़ी युवा मंच देगा 65 दिव्यांग लोगों को निःशुल्क कृत्रिम हाथ, पांव और कैलिपर्स के साथ जीवन की नई रौशनी

राजेश कानोड़िया, नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच की नवगछिया शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवीय सेवा के तहत दो दिवसीय कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहयोग से चल रहा है। यह शिविर समाज के उन जरूरतमंद भाइयों-बहनों को नयी जिंदगी और आत्मनिर्भरता प्रदान करने का एक सार्थक प्रयास है, जो किसी कारणवश हाथ-पैर से वंचित हो गए हैं।
शिविर के पहले दिन सोमवार को नवगछिया अनुमंडल के साथ साथ खगड़िया, मुंगेर, मनिहारी एवं आसपास के सुदूर क्षेत्रों से आए लगभग 80 लाभार्थियों का पंजीकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया। जिनमें से 65 का चयन किया गया। सभी लाभार्थियों की चिकित्सकीय जाँच के उपरांत उन्हें आवश्यकतानुसार कृत्रिम हाथ, पैर, कैलिपर्स एवं बैसाखियाँ मंगलवार को उपलब्ध करा कर उनके जीवन में नई रौशनी का संचार करने का प्रयास किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सौरव नारनोली, आयुष खेमका एवं ओम प्रकाश यादुका ने बताया कि सभी पंजीकृत लाभार्थियों की जांच पूरी कर ली गई है और शिविर के दूसरे दिन उन्हें कृत्रिम अंग प्रदान किए जाएंगे। शाखा अध्यक्ष चेतन मुनका ने बताया कि शिविर का समापन समारोह 19 अगस्त की शाम 4 बजे आयोजित होगा। जिसमें लाभार्थियों को औपचारिक रूप से अंग प्रदान किए जाएंगे।शाखा सचिव दीपक मावंड़िया ने कहा कि मंच की यह पहल दिव्यांगजनों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ नए जीवन का संचार करेगी। कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में कोषाध्यक्ष आदित्य सर्राफ, सदस्य मनोज चौधरी, पूर्व अध्यक्ष रवि सर्राफ, विकास चिरानियाँ, पारस खेमका, कमल टिबड़ेवाल सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है। मारवाड़ी युवा मंच नवगछिया शाखा का यह प्रयास समाज सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करता है। मंच का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इस प्रकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर जीवन जी सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!