जदयूनवगछियाराजनीति

नवगछिया: विधान सभा चुनाव से पहले बदले गए जदयू जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को मिली तीर चलाने की कमान

बदलने लगा राजनीतिक परिदृश्य

नवगछिया: विधान सभा चुनाव से पहले बदले गए जदयू जिलाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह को मिली तीर चलाने की कमान

राजेश कानोड़िया, नवगछिया। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने संगठन में फेरबदल के तहत पुलिस जिला नवगछिया के जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती को तत्काल प्रभाव से एकाएक बदलते हुए वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ वीरेंद्र कुशवाहा को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस आशय का एक पत्र भी प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने पांच अगस्त को जारी किया है।

बताते चलें कि वीरेंद्र कुमार सिंह इससे पहले भी कई बार जिला अध्यक्ष पद पर रह चुके हैं और उनकी पत्नी शांति देवी कुशवाहा भी नवगछिया जदयू जिला अध्यक्ष रह चुकी है। वीरेंद्र कुमार सिंह उर्फ वीरेंद्र कुशवाहा जदयू के प्रदेश महासचिव सह खगड़िया विधानसभा प्रभारी भी हैं। जिन्हें हाल ही में बिहार राज्य नागरिक परिषद का सदस्य भी बनाया गया था। जदयू ने वीरेंद्र कुमार सिंह पर पुनः भरोसा जताते हुए नवगछिया जिला संगठन की कमान सौंप दी है।
प्रदेश अध्यक्ष के इस मनोनयन पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल एवं जदयू नेत्री अपर्णा कुमारी ने तो बधाई दी ही है, साथ ही साथ नए जिला अध्यक्ष की घोषणा होने के साथ ही 5 अगस्त मंगलवार की शाम से वीरेंद्र कुमार सिंह के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं इसके साथ ही जदयू के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज और गोपाल मंडल को भी एक जदयू का एक झटका माना जा रहा है। इसके साथ ही चुनावी चर्चा करने वाले लोगों के बीच गोपालपुर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी को लेकर अब कई प्रकार के कयास लगाए जाने लगे हैं। जिसमें बुलो मंडल और अपर्णा कुमारी का नाम का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!