नवगछिया के सभी मंडल में भाजपा 25 मई तक निकालेगी तिरंगा यात्रा
जिला कार्यसमिति की बैठक में हुआ निर्णय

नवगछिया के सभी मंडल में भाजपा 25 मई तक निकालेगी तिरंगा यात्रा
नवगछिया। भारतीय जनता पार्टी नवगछिया के जिला कार्यसमिति की एक बैठक सोमवार को भाजपा कार्यालय नवगछिया में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने किया। बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर, जिला प्रभारी गौरीशंकर मंडल, विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मंडल, सुबोध कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार नवगछिया संगठन जिला के सभी मंडल में 25 मई तक मंडल कार्यसमिति की बैठक कर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं मुख्य अतिथि मिथिलेश तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवादी सोच के साथ पार्टी के कार्य सहित समाजिक कार्य में भी अग्रसर रहते हैं। केंद्र सरकार सहित बिहार सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य से आमजनों में भी भाजपा कार्यकर्ताओ को सम्मान के नजरिए से देखा जाता है। बैठक में नवगछिया संगठन जिला के सभी जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के जिलाध्यक्ष और सभी मंडल अध्यक्ष तथा सभी मंडल महामंत्री उपस्थित थे।