मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा मनाया गया मनुहार हरियाली तीज महोत्सव

मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा मनाया गया मनुहार हरियाली तीज महोत्सव
नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा मारवाड़ी विवाह भवन में मनुहार हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। मंच संचालक स्वेता बुबना एवं सपना शर्मा द्वारा किया गया। नगर परिषद अध्यक्ष प्रिती कुमारी, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, सुभाष वर्मा, गोविंद केडिया, रवि सरार्फ, राजेश चौधरी, अध्यक्ष रश्मि सरार्फ, कंचन खेमका, सपना शर्मा, वीणा सरार्फ, बबीता वर्मा आदि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया।
इस कार्यक्रम में डांस धमाका में सभी बच्चो ने अपने अपने डाँस का हुनर दिखाया। रंगविरंगे स्टॉल्स, राजस्थानी व्यंजन, मेहंदी प्रतियोगिता, वन मिनट गेम्स, सरप्राइज गेम्स, लक्की ड्रा हॉजी आदि का कार्यक्रम किया गया एवं सभी को प्राइज दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जागृति शाखा की अध्यक्ष रश्मि सराफ, सचिव नीतू चिरानिया, कोषाध्यक्ष रिंपा केडिया, बबीता वर्मा, बुलबुल वर्मा, चित्रा टिवडेवाल,पूजा शर्मा,सरिता चिरानिया, रिया चिरानिया, संध्या चिरानिया, रिंकी शर्मा, रितु चिरानिया, खुशबू मवांडिया, बीणा सरार्फ, सपना शर्मा, कबिता अग्रवाल, कंचन खेमका, सीमा गाडोदिया, रीता गाड़ोदिया आदि थी।