नवगछियाभागलपुरशिक्षा

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

नवगछिया। नगर के राजेंद्र कॉलोनी स्थित गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जहां विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल बाबू राय द्वारा 10 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता पूजन से किया गया। भारत माता पूजन एवं दीप प्रज्वलन स्थानीय कार्यकारिणी समिति के सचिव अवकाश प्राप्त व्याख्याता बिंदेशवरी सिंह, अध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, सचिव अशोक भगत , समिति सदस्य रविशंकर सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री लाल बाबू राय द्वारा सम्मिलित रुप से किया गया। मौके पर 100 अभिभावक एवं 225 भैया बहन उपस्थित थे।
कार्यक्रम में भैया -बहनों द्वारा भाव नृत्य, गीत – संगीत एवं बौद्धिक प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को सचिव बिंदेश्वरी सिंह, रविशंकर सिंह और प्रधानाचार्य लाल बाबू राय ने संबोधित किया। मौके पर विद्यालय के आचार्य चंद्रकांत झा, शिव शंकर कुमार, कौशल किशोर चौधरी , प्रिया विश्वकर्मा, सुभाषिणी कुमारी, गोविंद त्रिपाठी , ब्रजमोहन सिंह, प्रिया राज, सोनी कुमारी, हेमा कुमारी एवं कशिश भारती उपस्थित थे। अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!